पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत
राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पायी है।