मंझनपुर: दशहरा और दुर्गा विसर्जन पर कौशाम्बी पुलिस की पैनी नजर, एएसपी अमिता सिंह ने संवेदनशील इलाकों का किया भ्रमण
कौशाम्बी में दशहरा पर्व और दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कौशाम्बी पुलिस अलर्ट मोड पर है। जनपद के दर्जनों स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया, जबकि कुछ स्थानों पर गुरुवार को भी विसर्जन कार्यक्रम होंगे। ऐसे में पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सक्रिय है।