चंदौसी: चंदौसी नगर पालिका में गांधी जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित, सफाई कर्मियों को मिले सर्टिफिकेट
चंदौसी में गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद चंदौसी की ओर से 2 अक्टूबर शुक्रवार सुबह 11:00 बजे के करीब सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके स्वच्छता और सेवा के संदेश को याद किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय और अधिशासी अधिकारी रविंद्र प्रकाश समेत सभासद मौजूद रहे