रामगढ़ पचवारा: पुलिस प्रशासन ने पीपली पातलवास सहित कई गांवों में आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर निकाला फ्लैग मार्च
आगामी लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनी रहे जिसकी तैयारीयों को लेकर गुरुवार को रामगढ़ पचवारा उपखंड क्षेत्र में थाना अधिकारी रघुवीर सिंह व असिस्टेंट कमांडर राम सिहं सहित जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। पीपली पातलवास सहित कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। थाना अधिकारी ने ग्रामीण लोगों से लोकसभा चुनाव मे निर्भीक और निडर होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।