रामगढ़ पचवारा: नयावास जरडा की ढाणी के ग्रामीणों के लिए दोसा सांसद के प्रयास के बाद रेल लाइन से रास्ते को लेकर जागी उम्मीद
नयावास सरपंच सुरमा देवी की अगुवाई में दोसा सांसद को जरडा ढाणी के सैकड़ो लोगो का बिछाई गई रेल लाइन के बाद बंद हुए रास्ते को लेकर ज्ञापन देखकर प्रमुखता से मांग उठाई थी।इस मामले में दोसा सांसद जसकोर मीणा रेल महाप्रबंधक अमिताभ से मिली।रेलवे के सहायक अभियंता रामोतार मीणा व वरिष्ठ खंड अभियंता धनंजय ने जरडा ढाणी के रास्ते के लिए मौका रिपोर्ट तैयार की है।