रामगढ़ पचवारा: नापा का वास में मंदबुद्धि बेटे ने अपनी मां की लोहे की छड़ से पीट पीट कर की हत्या, बाहर से कुन्दी लगा कर हुआ फरार
बुधवार को नापा का वास गांव में एक मंदबुद्धि बेटे ने अपनी सगी मां की लोहे की छड़ से पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर लालसोट डीएसपी लोकेश सोनवाल,अरविंद गोयल व रामगढ़ पचवारा थाना अधिकारी बुद्धि प्रकाश व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मंदबुद्धि युवक गोविंद शर्मा ने उसकी मां पुष्पा देवी उम्र 55 वर्ष की लोहे की छड़ से कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी।