बीना: ग्राम छायनकाछी के आदिवासियों को प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त नहीं मिली, महिलाओं ने एसडीएम से लगाई मदद की गुहार
Bina, Sagar | Jun 17, 2025 छायनकाछी में करीब आधा दर्जन से ज्यादा आदिवासी परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त नहीं मिल रही जिसके चलते आदिवासी परिवार परेशान है। जिसके चलते मंगलवार करीब 1:00 बजे महिलाएं तहसील कार्यालय पहुंची और ज्ञापन सौंप कर एसडीएम से मदद की गुहार लगाई है। दूसरी किस्त को लेकर महिलाएं कई दिनों से तहसील के चक्कर लगा रही है।