बीना: सर्वोदय चौराहे के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक घायल, दुकानदारों ने अस्पताल में कराया भर्ती
Bina, Sagar | Jun 16, 2025 बाइक चालक विनोद यादव पिता राम सिंह यादव निवासी नानक वार्ड जो सोमवार शाम करीब 4:00 बजे खुरई रोड तरफ से सर्वोदय चौराहा की तरफ जा रहा था और ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गया। वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना केद हो गई। लहू लोहान हालात में पड़े बाइक सवार को दुकानदार दो भाइयों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।