हज़ारीबाग: रामनवमी पर हजारीबाग प्रशासन अलर्ट, शोभायात्रा मार्ग पर 10 मोटरसाइकिल एम्बुलेंस तैनात, मिलेगी त्वरित इलाज
रामनवमी पर्व को लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस बार सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं पर खास फोकस किया गया है भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी और 36 घंटे तक चलने वाले आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने शोभायात्रा मार्ग पर 10 बाइक एम्बुलेंस की तैनाती की है।