गुना नगर: एबी रोड पर जिला प्रशासन ने किया अंबेडकर जयंती कार्यक्रम, गुना विधायक ने कहा- शूरवीर हो तो अग्निवीर में जाओ
गुना में एबी रोड पर एक गार्डन में 14 अप्रैल को जिला प्रशासन ने अंबेडकर जयंती का जिला स्तरीय कार्यक्रम किया। गुना विधायक सहित अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि शामिल हुए। विधायक पन्नालाल शाक्य ने कलेक्टर से कहा, लोग आपके सांसद बनने के कसीदे पढ़ रहे हैं सांसद बाद में बनना पहले यहा कुछ करके दिखा दो। भीम आर्मी पर कहा, शूरवीर हो तो आर्मी बनाने की जगह अग्निवीर में जाओ।