सोमवार को करीब 11 बजे विधायक डॉ. सीताराम शर्मा ने आई.टी.आई. नर्मदापुरम में स्थित दिव्यांग छात्रावास परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं, सुविधाओं और आवश्यक सुधार कार्यों का विस्तार से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुलभ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।