बिशुनपुरा: दर्जिया गांव की बेटी जयाप्रदा बनीं सहायक प्रोफेसर, मिल रही हैं बधाइयां
बिशनपुर प्रखंड के दर्जिया गांव की बेटी और कांडी प्रखंड के मझिगांवा गांव की बहू जयाप्रदा कुमारी ने उच्च शिक्षा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए बोकारो स्टील माइंस कॉलेज भवनाथपुर में दर्शनशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर नियुक्त हुई है। उनकी यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों और बहू के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।