होशंगाबाद नगर: सेठानी घाट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सोहागपुर विधायक भंडारे में हुए शामिल, प्रसादी ग्रहण की
रविवार को सेठानी घाट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में प्रदीप बाथरे द्वारा आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने भंडारे में श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की तथा आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और एकता को मजबूत करते हैं।