शाहगंज: अढ़नपुर गांव में गुमटी में लगी आग, हजारों का सामान जलकर हुआ राख, मुकदमा दर्ज
जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव में एक गुमटी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना सराय मोहिउद्दीनपुर पट्टी मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास हुई। चौबाहा गांव निवासी अजय तिवारी यहां चाय, समोसा व ठंडा बेचकर जीविकोपार्जन करते थे। रविवार तड़के करीब चार बजे गुमटी से अचानक आग की लपटें उठने लगीं।