बहरोड़: बहरोड के गंडाला बाजार में किराना दुकान में लगी आग, तोड़फोड़ और फायरिंग के आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Behror, Alwar | Jun 5, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के गंडाला गांव के मुख्य बाजार में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक किराना दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पीड़ित पक्ष के करण सिंह लोहराण ने आरोप लगाया कि दर्जनभर से अधिक असामाजिक तत्वों ने उनकी दुकान पर पहुंचकर पहले तोड़फोड़ की और बाद में आग लगा दी।