गुरुग्राम के सोहना में नगर परिषद परिसर में मंगलवार को आयोजित पार्षदों की बैठक भारी हंगामे का कारण बनी। बैठक के दौरान पार्षदों ने जी.एल.एस. सोसाइटी और सेंट्रल पार्क प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों संस्थाएं अधिकारियों की मिलीभगत से परिषद को लाखों रुपए का राजस्व नुकसान पहुंचा रही हैं।