बहेड़ी: रज़ा कॉलोनी मार्ग से पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल
बहेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला टांडा पुलिस चौकी के पीछे वाली गली में स्थित एक मकान से ज्वैलरी चोरी करने के आरोप में बीते वर्ष 17 दिसंबर को इसी गली के रहने वाले वांछित सोहराब पुत्र मोहम्मद इलियास के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था पुलिस तभी से वांछित की तलाश में जुटी थी पुलिस ने सात अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।