नवादा: सदर अस्पताल की जर्जर इमारत बनी खतरा, छत और दीवारों से गिर रहे टुकड़े, हो सकता है बड़ा हादसा
Nawada, Nawada | Jun 4, 2026 नवादा सदर अस्पताल की जर्जर हो चुकी इमारत मरीजों, परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए चिंता का विषय बन गई है। अस्पताल परिसर में कई स्थानों पर छत और दीवारों से प्लास्टर व अन्य हिस्से टूटकर गिर रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों लोग इलाज और जांच के लिए पहुंचते हैं।