उदाकिशुनगंज: गुंडा पंजी में दर्ज लोगों का रविवार को थाने में कराया गया परेड, थाना अध्यक्ष ने सुधरने की दी हिदायत
आरक्षी अधीक्षक डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर रविवार को शिविर लगाकर गुंडा पंजी में शामिल लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने उनके उम्र, कार्यशैली, गतिविधि सहित अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच की। उन्हें सुधरने की कड़ी हिदायत दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन की हमेशा नजर उन पर बनी हुई रहती है।