अशोक नगर: भटोली में धान के खेत में पानी देने मोटर चालू करते समय बुजुर्ग महिला की करंट से दर्दनाकमौत, अस्पताल में किया पोस्टमार्टम
अशोकनगर जिले के भटोली गांव में करंट लगने से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 62 वर्षीय मुन्नी बाई यादव शनिवार शाम करीब 6 बजे अपने धान के खेत में पानी देने के लिए मोटर चालू करने पहुंचीं। इसी दौरान बिजली की डोरी में कट होने के कारण उन्हें जोरदार करंट लग गया। कुछ देर बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे तो महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं।