घाघरा: चपका बजरंगबली मंदिर के पास स्कॉर्पियो को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार दो युवक घायल
घाघरा
Ghaghra, Gumla | Jul 11, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के चपका स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों युवक एक स्कॉर्पियो वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे।मिली जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो घाघरा से गुमला की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार सिसई निवासी वीरन गोप और मंगरु गोप भी उसी दिशा में जा रहे थे।