कुर्था: मानिकपुर में जीविका भवन का लोकार्पण, महिला सशक्तिकरण को मिली नई पहचान
Kurtha, Arwal | Jun 5, 2026 कुर्था प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर गांव में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवनिर्मित जीविका भवन को जीविका दीदियों को हस्तांतरित किया गया। कुर्था विधानसभा क्षेत्र के विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने भवन का उद्घाटन कर इसे महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।