उच्चैन: सहना गांव में बोर से केबल और मोटर चोरी, पीड़ित बोले- यह तीसरी बार हुई वारदात
उच्चैन के सहना गांव में चोरों के हौसले बुलंद हैं। राधारामन शर्मा और सुनील कुमार के दो बोर से केबल चोरी हो गई, वहीं शोभाराम शर्मा की सिंगल फेस मोटर भी चोर ले गए। राधारामन के पुत्र धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि यह तीसरी बार चोरी हुई है। पहले भी पुलिस में मामला दर्ज कराया।