खिजरसराय: गया अभियंत्रण महाविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव सफल, 67 छात्रों का हुआ चयन
गया अभियंत्रण महाविद्यालय, गया में 15 एवं 16 अप्रैल को कोर कंपनी के पी रिलायबल प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम एवं नोएडा द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने भाग लिया।इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 67 छात्रों का चयन हुआ।