खरसिया: फर्जी नंबर प्लेट वाली क्रेटा से रायगढ़ में हड़कंप, पीछा होते ही आरोपी कार छोड़कर फरार, FIR दर्ज
छाल-खरसिया क्षेत्र में असली कार के चोरी हुए नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर दूसरी फर्जी हुंडई क्रेटा चलाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने संदिग्ध कार को पहचानकर पीछा किया, जिसके बाद आरोपी वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।