चकरनगर: पुलिस ने महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत लवेदी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज- 5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत गुरुवार दोपहर करीब 2बजे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्तिथि महिलाओं एंव अन्य आगंतुकों को महिला सुरक्षा, सम्मान एंव स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।