कटनी नगर: रंगनाथ पुलिस ने 54 लीटर शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की मोपेड भी जब्त
रंगनाथ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक जो की बड़ी मात्रा में शराब लिए हुए था सौरभ चौधरी को पेट्रोलिंग के दौरान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ग्राउंड से गिरफ्तार किया है युवक के पास से कुल 54 लीटर शराब जप्त की गई है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपए आँकी गई है कार्यवाही के संबंध में थाना प्रभारी रंगनाथ अरुण पाल सिंह ने आज मंगलवार शाम 4:00बजे जानकारी दी।