बेतिया से खबर है जहां शहर के कोतवाली चौक स्थित वार्ड नंबर 13 में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री की तैयारी में है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने 29 और 30 जनवरी की दरमियानी रात करीब 12:10 बजे छापेमारी की। छापेमारी के