सिरोही: *पिंडवाड़ा: बस स्टैंड पर अव्यवस्था, रोडवेज बसें मुख्य स्टैंड नहीं आने से यात्री परेशान*
Sirohi, Sirohi | Jun 29, 2026 पिंडवाड़ा शहर के मुख्य बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव और रोडवेज बसों के नियमित रूप से न आने से यात्रियों को रोजाना परेशानी हो रही है। अधिकांश बसें राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिरोही रोड से गुजर जाती हैं, जिससे यात्रियों को शहर से बाहर जाकर बस पकड़नी पड़ती है।