फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम चर्रपुरा में पानी निकासी की व्यवस्था करने गए तहसीलदार से महिलाओं ने की अभद्रता, वीडियो हुआ वायरल
फतेहाबाद के ग्राम चर्रपुरा में पानी निकासी की व्यवस्था करने गए तहसीलदार बबलेश कुमार के साथ महिलाओं ने अभद्रता कर दी इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा जेसीबी से पानी निकासी की व्यवस्था की गई इस दौरान नाला निर्माण के निर्देश भी दिए गए हैं। महिलाओं द्वारा की गई अभद्रता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।