खजूरी बाजार निवासी 25 वर्षीय गौरव दवे ने अपने जीवन में फिल्मों, टीवी सीरियल और वेब सीरीज के लिए कलाकारों का चयन कर कई लोगों के सपनों को उड़ान दी। पर्दे पर दूसरों को हीरो बनाने वाले गौरव अब अपनी मौत के बाद वास्तविक जीवन के हीरो बन गए हैं।
ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद उनके परिवार ने बेहद प्रेरणादायक फैसला लेते हुए अंगदान का निर्णय लिया। इस निर्णय से चार गंभीर मरीजों को नया जीवन मिलने की उम्मीद जगी है। गौरव और उनके परिवार का यह कदम समाज के लिए मानवता, संवेदनशीलता और अंगदान के महत्व का एक प्रेरक संदेश है।
अंगदान से कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है और एक व्यक्ति कई लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है।
.
.
.
.
#GauravDave #OrganDonation #LifeAfterLife #RealHero #Humanity
Fatehabad, Agra | Jul 28, 2026