देव: ट्रक की टक्कर से देव सूर्य मंदिर का गुंबज क्षतिग्रस्त, CCTV से ट्रक की पहचान की जाएगी
Deo, Aurangabad | Jul 25, 2026 प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर के मुख्य द्वार पर बना नवनिर्मित गुंबज अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद सूर्य मंदिर न्यास समिति ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। शनिवार संध्या 6 बजे बताया गया कि भारी वाहनों के परिचालन पर रोक के बावजूद ट्रक देव मार्ग से गुजर रहा था। घटना CCTV कैमरा में कैद हुआ है। ट्रक का पहचान कराया जा रहा है।