खैर: कचरे में लगी आग ने मचाई तबाही, भुस की बुर्जी जलकर खाक, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
Khair, Aligarh | Apr 17, 2026 आपको बता दें जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के ताहरपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक कचरे के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास रखी कई भुर्जी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे जलकर पूरी तरह राख हो गईं।स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।