बाढ़: बाढ़ में सड़क किनारे युवक का शव मिला, पास से देसी कट्टा बरामद
Barh, Patna | Jul 30, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे सड़क किनारे एक स्कूल के पास युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है। मृतक की पहचान हासनचक निवासी सुजीत यादव के रूप में हुई है, जो लंबे समय से बुढ़ऊदिनचक में रह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।