सूरजपुर: कलेक्टर ने निर्माणाधीन शासकीय पॉलिटेक्निक भवन का किया औचक निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने गुरुवार को शासकीय पॉलिटेक्निक सूरजपुर के निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।