हरदोई: बावन में एसडीएम ने छापा मारकर अवैध खनन की शिकायत पर दो मिट्टी भरे ट्रैक्टर ट्राली पकड़े
Hardoi, Hardoi | May 19, 2026 लोनार थाना क्षेत्र के बावन में उस समय हड़कंप मच गया जब एसडीएम सदर मयंक कुंडू ने अचानक छापा मारकर मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया।एसडीएम के छापे की खबर फैलते ही राजस्व और पुलिस विभाग के अलावा आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।स्थानीय कानूनगो शशिकांत ने बताया कि इन ट्रैक्टर ट्रालियों के खनन और ढुलाई की अनुमति की जांच करने के निर्देश मिले हैं।