सेंधवा: सेंधवा में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक घायल
सेंधवा में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक घायल सेंधवा से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम सलीकाला के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे गिर गई। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार मुकेश ग्राम चाटली के पास खेड़ी का निवासी है जो खेड़ी से बड़वाह के काटकूट जा रहा था। इसी दौरान सलीकाला के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया।