भूपालसागर: तहसील कार्यालय परिसर में लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाकर ली शपथ
आगामी लोकसभा चुनाव में जागरूकता के लिए उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में भोपाल सागर तहसील कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानव श्रृंखला बनवाकर स्वीप अधिकारियों द्वारा मतदान करवाने के लिए सभी को शपथ दिलाई गई। अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया गया ।इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं भी मौजूद रही।