भूपालसागर: लोकसभा चुनाव में जागरूकता के लिए भूपाल सागर क्षेत्र में जागरूकता रैली का हुआ आयोजन मतदान करने की अपील की
पंचायती राज विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग एवं राजीविका तथा शिक्षा विभाग द्वारा लोकसभा चुनाव में जागरूकता के लिए भोपाल सागर में रैली का आयोजन किया गया। शत प्रतिशत मतदान करवाने की शपथ दिलाई गई। लोकसभा चुनाव 2024 मैं लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने तथा अपने मत का उपयोग करने के लिए आग्रह भी किया गया। रैली में बच्चे और आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता मौजूद रही।