जौनपुर: जौनपुर में 150 शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त, कार्रवाई अंतिम चरण में
जौनपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 150 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। इस प्रक्रिया का अंतिम चरण चल रहा है और पहले से तैयार सूची को नए सिरे से अपडेट किया जा रहा है।