दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर की मुख्य उपस्थिति में नगर पालिक निगम रिसाली के नेवई दशहरा मैदान, वार्ड क्रमांक 34 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया।
स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज, सुंदर शहर और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। आइए, स्वच्छता को अपनी आदत बनाकर स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें और अपने आसपास को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लें।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#SevaMeraYogdaan
#SwachhtaHiSewa