वरिष्ठजनों का सम्मान, सेवा भाव को नमन। 🙏
महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दुर्गा मंच, वार्ड क्रमांक 1, इंदिरा नगर, हथखोज, भिलाई-3 चरोदा में आयोजित वरिष्ठजन एवं सेवाधारी सम्मान समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर 150 वरिष्ठजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठजनों का आशीर्वाद, अनुभव और मार्गदर्शन समाज की अमूल्य शक्ति है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
आइए, वरिष्ठजनों के अनुभव और आशीर्वाद को सम्मान देते हुए सेवा एवं संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाएं।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#Seva25
#SevaMeraYogdaan
#SevakiKahani