बदायूं: आसफपुर गांव की आंगनवाड़ी कार्यकत्रिरियों ने वेतन न मिलने पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया
Budaun, Budaun | Jun 24, 2024 सोमवार को बदायूं के आसफपुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन दिया। आसफपुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को काफी महीनों से वेतन नहीं मिला है। जिस कारण वह काफी परेशान है। उनका कहना है कि अगर उन्हें वेतन नहीं मिला तो वह धरना प्रदर्शन करेंगी।