बदायूं: मझिया गांव के समीप अनियंत्रित गिरी बाइक, दो लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Jun 23, 2024 रविवार को बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के माझिया गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिसमें अमित गुप्ता पुत्र श्याम चंद्र गुप्ता निवासी न्यू आदर्श कॉलोनी व जितेंद्र कुशवाह पुत्र जितेंद्र निवासी मंडी समिति घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अमित की हालत को गंभीर देखते हुए बरेली रेफर किया गया है।