जमुई: जमुई में छात्रा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jul 22, 2026 जमुई शहर के एकलव्य कॉलेज स्थित डॉ. उमा कुमारी के क्लीनिक जाने वाले मार्ग पर एक किराए के मकान में रह रही छात्रा रूबी कुमारी का शव मंगलवार और बुधवार की मध्य रात 1 बजे के करीब कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका खैरा प्रखंड के हरपेटी गांव की रहने वाली थी।