डुमरांव: डुमरांव के पूर्व नगर परिषद चेयरमैन कमलेश तुरहा का निधन, शोक की लहर, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु
Dumraon, Buxar | Jul 12, 2026 डुमरांव के पूर्व नगर परिषद चेयरमैन कमलेश तुरहा का रविवार सुबह 8 बजे पटना स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर मिलते ही डुमरांव नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कमलेश तुरहा अपनी सक्रिय कार्यशैली और जनसरोकारों के लिए जाने जाते थे।