कोतमा: जिला पंचायत सदस्य राम जी रिंकू मिश्रा की सक्रियता से खोडरी की पेयजल समस्या हुई दूर
Kotma, Anuppur | Jun 9, 2026 जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा की सक्रियता से खोडरी की पेयजल समस्या दूर हुई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मंगलवार 4:00 बजे जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा ने लोक स्वास्थ्य यंत्रकी विभाग के एसडीओ दीपक साहू को मौके पर बुलाकर समस्या को दिखाया और तत्काल इसका निदान कराया गया।