सरदारशहर: सवाई बड़ी के ग्रामीणों ने गांव के सभी बस स्टॉप पर लोक परिवहन बसों को रुकवाने की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन
सरदारशहर की ग्राम पंचायत सवाई बड़ी के ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच मालचंद गोदारा के नेतृत्व में गांव के सभी बस स्टॉप पर लोक परिवहन बस रुकवाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। गांव के नरेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि हमारे गांव सवाई बड़ी तथा इंदिरा कॉलोनी सवाई बड़ी में बीकानेर आने जाने वाली लोक परिवहन बस पूर्व में बने हुए तीन बस स्टॉप पर नही ठहरती है