विजयीपुर: विजयीपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। रात भीषण गर्मी के कारण एक परिवार छत पर सो रहा था। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और नगदी समेत कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। बताया जाता है कि पिछले 24 दिनों में यह गांव में चोरी की 11वीं घटना है। लगातार वारदातों से ग्रामीणों की चिं