ब्लू वाटर खदान पूर्ण रूप से बंद करने की मांग, आपकी क्या राय हैं, कमेंट में बताएं
रायपुर के माना थाना क्षेत्र के नकटी स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम दोस्तों के साथ पहुंचे 24 वर्षीय आदिल खान की तैरने के दौरान डूबने से मौत हो गई। करीब 77 घंटे बाद रविवार देर रात आदिल का शव पानी की सतह पर आया। इस दर्दनाक घटना के बाद ब्लू वाटर खदान को पूरी तरह बंद करने की मांग फिर तेज हो गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 2017 में 17 वर्षीय सुनैना, मई 2019 में 17 वर्षीय मोहन बाघ, मार्च 2023 में दो युवक और जून 2023 में नदीम, फैजल व शहबाज की डूबने से मौत हुई थी। वहीं 31 अक्टूबर 2025 को स्कूल बंक कर ब्लू वाटर पहुंचे 9 बच्चों में जयेश साहू और मृदुल गहरे पानी में डूब गए थे। दोनों के शव अलग-अलग दिनों में बरामद हुए थे।
अगस्त 2026 में आदिल खान की मौत के बाद ब्लू वाटर में डूबने से मौतों का आंकड़ा 10 तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
लगातार हो रही इन घट�